Posts

Showing posts from June, 2022

प्रकृति के बारे में कूछ रोचक तथ्य

Image
          प्रकृति के बारे में  कूछ रोचक तथ्य 1. अफ्रीका के गर्म क्षेत्रों में “समानी सुमन” नाम का पेड़ पाया जाता है जो दिन के समय अपनी फलियों में पानी को इकट्ठा कर लेता है और शाम को घनी वर्षा के रूप में उस पानी को जमीन पर गिरा देता है उस क्षेत्र में बसने वाले लोगों के लिए यही पानी का साधन है। इस पेड़ को वर्षा करने वाले पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। 2. भारत का मोलाई फॉरेस्ट कैसा जंगल है जिसे भारत के एक अकेले आदमी ने 1360 एकड़ भूमि पर लगाया था इस जंगल को बनाने में उसे 30 साल का समय लगा था। 3. जहरीले पाइजन इवी के पेड़ में त्वचा को उत्तेजित करने वाला पदार्थ उरुशिओल होता है जिसे मात्र छूने से ही त्वचा पर एलर्जी का रिएक्शन देखने लगता है। 4. बांस के पेड़ की कुछ प्रजातियां ऐसी है जो 1 दिन में 1 मीटर तक बढ़ सकती हैं। 5. सूरजमुखी के पौधे का उपयोग रेडियो एक्टिव कूड़े को साफ करने के लिए किया जा सकताता है। 6. आज से 30 करोड़ साल पहले धरती पर बहुत लंबे पेड़ हुआ करते थे इसका मुख्य कारण था कि उस समय धरती पर जीवाणु नहीं थे। 7. बाओबैब का पेड़ अपने तने में लगभग 32000 गैल...

इंडिया गेट से जुड़े खास जानकारी जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा

Image
इंडिया गेट से जुड़े खास  जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा  मुंबई में स्थित गेट वे ऑफ इंडिया तो आपलोग जानते ही होंगे वो जिस तरह देश की शान है, उसी तरह दिल्‍ली में राजपथ मार्ग पर मौजूद इंडिया गेट भी देश की शान है और हमारे इतिहास को भी दर्शाता है। इसे पहले अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता था। यह के युद्ध स्मारक पर शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां परेड निकाली जाती हैऔर इस दौरान भारत की तीनो सेनाओं के कमांडर अपने नवीनतम रक्षा प्रोद्योगिकी की परेड निकलते हैं और साथ ही यहाँ देश के सभी राज्यों के सांस्कृतिक कार्यकर्मों की विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की जाती है। इंडिया गेट (INDIA GATE- NEW DELHI) इसकी आधारशिला 10 फरवरी 1921 को डयूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई थी। इसे पूरा होने में लगभग 10 साल का समय लगा और 12 फरवरी 1931 को वाइसरॉय, लॉर्ड इरविन ने इंडिया गेट का उद्घाटन किया। इंडिया गेट का निर्माण ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रथम विश्व युद्ध  (1914 - 1918) एवं 1919 में तीसरे एंग्लो-अफ़ग़ान युद्ध में शहीद हुए 80,000 स...

जीवन के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Image
जीवन के बारे में  कुछ  रोचक तथ्य    जब एक माँ अपने बच्चे को जन्म देती है, उस वक्त उसे इतना दर्द होता है, जितना हमारे शरीर की 20 हड्डियां टूटने पर होता है।  अगर कोई व्यक्ति ज्यादातर अपने नाख़ून चबाता रहता है, तो इसका मतलब है,  वह या तो परेशान है, या फिर किसी चिंता में डूबा हुआ है।  जब कोई व्यक्ति सच बोलता है, तो उसके हाथ ज्यादा हिलते है, वही अगर कोई व्यक्ति झूट बोलता है, तो वह अपने शरीर में कम गतिविधि करता है।  अगर आपको बहुत ज्यादा हंसी आ रही है, और आपकी हसी रुक नहीं रही है, तो आप अपने शरीर पर चिकोटी काट (ताकि दर्द हो) सकते है, इससे आपकी हसीं बंद हो जायेगी।  हमारे हाथ की सबसे ज्यादा संवेदनशील ऊँगली अंगूठे के बाद वाली उंगली होती है।  हमारे होठों की त्वचा 3 से 4 परतो से मिलकर बनी होती है, जिसकी वजह से होठों का रंग गुलाबी और लाल नजर आता है। अगर किसी की लम्बाई कम है, तो इसका मतलब है 90 प्रतिशत , जिस समय वह व्यक्ति गर्भाशय था उसकी माँ चिंतिति होगी। मनोविज्ञान तथ्य के अनुसार कोई व्यक्ति अगर जरा सी बात पर गुस्सा हो जाता है तो इसका मतलब है वह अपने...

लाल किला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

Image
 लाल किला से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां दिल्ली में बने सैकड़ों साल पुराने लाल किला की आधारशिला 29 अप्रैल 1639 को रखी गई। इसका निर्माण 10 वर्ष में पूरा हुआ। ऐसा कहा जाता है कि इसे बनाने में लगभग एक करोड़ रुपये लगे। लाल रंग के पत्थर का इसमें अधिक इस्तेमाल होने के कारण लाल किला के नाम से जानी जाने वाली यह इमारत योजना में अष्टभुजाकार है।  उत्तर की ओर यह किला सलीमगढ़ से एक पुल से भी जुड़ा हुआ है। प्राचीरों के बाहर की ओर एक खंदक है जो प्रारंभ में नदी से जुड़ी हुई थी। महल किले के पूर्वी दिशा में स्थित है। दो भव्य तीन मंजिला मुख्य प्रवेश द्वार, जिनके बगल में अ‌र्द्ध अष्टभुजाकार बुर्ज हैं और जिनमें कई कमरे हैं। पश्चिम और दक्षिण दिशाओं के मध्य में स्थित हैं, जिन्हें  लाहौरी और दिल्ली दरवाजों के नाम से भी जानते हैं। बाहर की ओर दिल्ली दरवाजे के बगल में दो हाथियों की मूर्तियां हैं जिन्हें लॉर्ड कर्जन ने 1903 में उसी स्थान पर नए ढंग से लगवाया जहां बहुत पहले इन्हें औरंगजेब ने नष्ट कर दिया था। इस किले का मुख्य प्रवेश द्वार लाहौरी दरवाजे के जरिये है और महलों तक पहुंचने के लिए आप छत्तादार...

दुनिया की वो जगहें जहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता

Image
  दुनिया की वो जगहें जहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि हमारी पृथ्वी पर सब कुछ गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन करता है। आप कोई भी बस्तु ऊपर की ओर फेकिए, वो अपने आप गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओर आकर गिरेगी। पर जरा सोचिए कभी ऐसा हो कि यह चीज़ उल्टी दिशा में होने लगे तो? क्या यह कोई चमत्कार है? या कुछ और? पर यकीन मानिए दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ग्रेविटी ज़ीरो होता है। आज इस लेख में हम ऐसी रहस्यमय जगहों की चर्चा करेंगे। 1. मैगनेटिक हिल्स, भारत भारत के लेह – करगिल मार्ग पर लेह से करीब 30 किमी की दूरी पर यह स्थान है। इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 14000 फीट है। आप अपना वाहन यहां खड़ा करके जादू का आनंद ले सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जगह गुरुद्वारा प्लेटेयू साहिब के निकट है, जिसको वजह से यहा उसका असर देखने को मिलता है। इसी वजह से इसका नाम मिस्ट्री हिल या ग्रेविटी हिल पड़ा। इसके ऊपर से उड़ने वाले जहाज़ भी अपनी ऊंचाई को बढ़ा लेते है। कई पायलट्स ने इसके शक्ति का एहसास किया है। 2. रिवर्स वॉटरफॉल, भारत भारत के महाराष्ट्र राज्य के कोंकण इलाके में कवालशेत प...

एक ऐसा मंदिर जिसके ऊपर से विमान तो दूर पक्षी भी नहीं उड़ते एवं हवा के विपरीत दिशा में लहराता है झंडा

Image
 एक ऐसा मंदिर जिसके ऊपर से विमान तो दूर पक्षी भी नहीं उड़ते चार धामों में से एक जगन्नाथ पुरी बहुत ही प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थान जगन्नाथ पुरी मंदिर है, जो कि अपनी महिमा और आश्चर्यजनक तथ्यों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हिन्दू धर्म में धरती का बैकुंठ कहे जाने वाले जगन्नाथ पुरी का खास महत्व है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें...... यहां साल भर भक्तों का भीड़ लगा रहता है। हिंदू धर्म के हिसाब से चार धामों (बदरीनाथ, द्वारिका, रामेश्वरम और पुरी) में से एक जगन्नाथ पुरी है।कहा जाता है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर की ऐसी तमाम विशेषताएं हैं, जो इसे सबसे अलग बनाती हैं। वहीं माना जाता है कि इस मंदिर से जुड़ी ऐसी कई कहानियां हैं, जो सदियों से रहस्य बनी हुई हैं।बताते हैं कि इस मंदिर के ऊपर से कोई विमान या पक्षी नहीं उड़ पाते हैं। वहीं इस मंदिर के सबसे ऊपरी भाग में लगा झंडा हमेशा हवा के विपरीत लहराता है। बता दें कि पुरी के इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा की काठ की मूर्तियां हैं। पुरी से जुड़ी मान्यता पुरी से जुड़ी एक मान्यता है कि भगव...

ग्लोबल वार्मिंग - Global warming

Image
  ग्लोबल वार्मिंग   धरती के वातावरण में तापमान के लगातार हो रही विश्वव्यापी बढ़ोतरी को ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। दूसरे शब्दों में – जब वायुमंडल में कार्बन-डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है तो वायुमंडल के तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। तापमान में हुए इस बदलाव को ग्लोबल वार्मिंग कहा जाता है। ग्लोबल वार्मिंग का क्या कारण है? कृषि गतिविधियों में वृद्धि, भूमि उपयोग के पैटर्न में बदलाव और अन्य स्रोतों से मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड का स्तर बढ़ रहा है। औद्योगिक प्रक्रियाएं सीएफसी (क्लोरोफ्लोरोकार्बन) जैसी कृत्रिम और नई ग्रीनहाउस गैसें भी छोड़ती हैं, जबकि ऑटोमोबाइल निकास धुएं से ओजोन उत्पादन होता है। ग्रीन हाउस गैसें ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन के लिये सबसे अधिक जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस हैं। ग्रीन हाउस गैसें, वे गैसें होती हैं जो बाहर से मिल रही गर्मी या ऊष्मा को अपने अंदर सोख लेती हैं। ग्रीन हाउस गैसों का इस्तेमाल सामान्यतः अत्यधिक सर्द इलाकों में उन पौधों को गर्म रखने के लिये किया जाता है जो अत्यधिक सर्द मौसम में खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन पौधों को काँच के एक...

what is CryptoCurrency? क्रिप्टोकरेंसी क्या है

Image
क्रिप्टोकरेंसी वित्तीय लेन-देन का एक जरिया है। बिल्कुल भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के समान, अंतर सिर्फ इतना है कि यह आभासी रूप से है जिसे आप छू या महसूस नहीं कर सकते हैं। इसलिए इसे डिजिटल करेंसी भी कहते हैं ।                इसका पूरा लेन-देन और कारोबार ऑनलाइन माध्यम से ही होता है। जहां एक ओर किसी भी देश की करेंसी के लेन-देन के बीच में एक मध्यस्थ होता है, जैसे भारत में केंद्रीय बैंक, लेकिन क्रिप्टो के कारोबार में कोई मध्यस्थ नहीं होता और इसे हम physically लेन देन नहीं कर सकते. इसे एक नेटवर्क द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाता है। यह Decentrallized Currency होती हैं जिसे Decentralized System द्वारा मैनेज किया जाता है।  इसलिए इनके ऊपर कोई भी Agency या सरकार या कोई Board का अधिकार नहीं होता, जिसके चलते इसके मूल्य को Regulate नहीं किया जा सकता.,  इसमें प्रत्येक लेन-देन का Digital Signature द्वारा Verification किया जाता है। और Cryptography की मदद से उसका Record रखा जाता है। इसकी लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हो रहा है कि कई देश इसे लीगल कर चु...